कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के उप कार्यालय में मनाया गया 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
किदवई नगर समाचार
समाचार संपादक उमेश यादव
कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के उप कार्यालय में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक वीरू मिश्रा जी जो कि एक दिव्यांग एवं अति दुर्लभ एवं सभी से अपरिचित व्यक्ति थे जो कि प्रेस क्लब के सामने से गुजर रहे थे तो उसी बीच कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के सचिव उमेश यादव की नजर पड़ी और उन्होंने व सभी पदाधिकारियों ने वीरू मिश्रा जी को बुलाकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हीं के द्वारा झंडारोहण करा कर उन्हें ससम्मान एक कंबल देकर मिष्ठान वितरण किया और इसी क्रम में काफी संख्या में जरूरतमंदों को कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब व दैनिक किदवई नगर समाचार के पदाधिकारियों के द्वारा कंबल वितरण करके ससम्मान सभी को मिष्ठान वितरण किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे सभी गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र कुमार गुप्ता ,उमेश यादव सचिव, रमेश कुमार सिंह उपसचिव, जितेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष, राजेंद्र केसरवानी महामंत्री, महेंद्र कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष ,मिंटू शर्मा सहउपाध्यक्ष, शशिकांत शर्मा ,सौरभ पांडे, विनीत सिन्हा, त्रिभुवन सिंह यादव, सुरेश यादव ,अमित यादव, महेंद्र कुमार वर्मा ,शैलेंद्र तिवारी व क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति महिलाएं और बच्चे सम्मिलित हुए!