लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 26 डिग्री


श्रीनगर में दर्ज की गई सबसे सर्द रात
नई दिल्ली । देर से सही लेकिन ठंड ने देश भर में अब अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है।लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से नीचे 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां पारा शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे डल झील आंशिक तौर पर जम गई। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्लीवासियों ने सुबह में ठंड और धुंध का सामना किया क्योंकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सतही हवा के शांत रहने की स्थिति सोमवार तक जारी रहने की उम्मीद है जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूर्ववर्ती रात में शून्य से नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में घने कोहरे के साथ ही मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई क्योंकि पारा रविवार को शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे है।
ठंड के चलते कुछ जलाशय जम गए जिसमें प्रसिद्ध डल झील के किनारे शामिल हैं। इसके साथ ही आवासीय जलापूर्ति पाइपों का पानी भी जम गया। सात नवम्बर को इस मौसम की पहली बर्फबारी के बाद इस वर्ष क्षेत्र में सर्दी जल्दी आ गई थी। अधिकारी ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के तापमान में आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुधार होने की उम्मीद है जो क्षेत्र में बुधवार को आ सकता है। इससे बर्फबारी और वर्षा हो सकती है।दक्षिण कश्मीर में पहलगाम घाटी में सबसे कम तापमान वाला स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर कश्मीर स्थित गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  अधिकारी ने बताया कि रियासी जिले में वैष्णो देवी गुफा जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डोडा जिले में भदरवाह नगर क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि सोमवार रात से रात के तापमान में सुधार होने की उम्मीद है। उसके बाद 11 से 13 दिसम्बर तक जम्मू कश्मीर और करगिल में मध्यम दर्जे की बर्फबारी और वर्षा हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में रविवार को न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब का आदमपुर जिला चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा, गुरदासपुर, हलवारा, पठानकोट, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.9, 8, 7.3, 6.5, 6.9 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7, 7.8 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में भी सर्दी जारी रही। लाहौल स्पीति में केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 0.1 डिग्री और शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शिमला, उना, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1, 5.2, 5.7 ंदक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय राज्य में अगले सप्ताह बर्फबारी होने की उम्मीद है।


Popular posts
बर्रा के रीआईसी इलाकों में  चल रही है  ज्वलनशील फैक्ट्री 
Image
सेवा में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर महानगर सूचना अधिकार अधिनियम - 2005 के अंतर्गत सूचना महोदय 1-दिनांक 25 - 6-2018 को प्रार्थी ने कोई तहरीर मुकदमा दर्ज करने के लिए नहीं दी थी और अगर दी है तो प्रार्थी का प्रार्थना पत्र दिया जाए तथा प्रार्थी द्वारा थाना बाबू पुरवा में 19-6-2018 को रात्रि में तहरीर दी है जिस पर थाने के रजिस्टर में हस्ताक्षर हैं तथा विलंब में मुकदमा दर्ज किया गया कारण या किसी अधिकारी द्वारा जांच कराई गई है तो उसकी कॉपी/ प्रति उपलब्ध कराएं 2- मुकदमा अपराध संख्या 136/ 18 काटे गए पर्चो में उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव की रवानगी रपट और वापसी की जीडीबी रोजनामचा वह दिनांक रवानगी रपट वह वापसी 25- 26 -27 -28 -29 30 की तारीख वर्ष 2018 की प्रति उपलब्ध कराएं 3- 136/ 18 मुकदमा विलंब में क्यों लिखा गया अगर कोई जांच कराई गई हो तो उस की प्रतिलिपि दिया जाए प्रार्थी को किस अधिकारी द्वारा हुई नामावली 4- मुकदमा अपराध संख्या 136/ 18 में लगाए गए गवाह में दूरभाष में या बताया कि केवल आधार कार्ड मांगा गया और दिया गया ऐसा क्यों विवेचक द्वारा आईजीआरएस में मनोरोगी/ मनोवृत्ति की सत्यापन कॉपी लिखने के पहले सुरेंद्र यादव की तारीखों की रवानगी वापसी रपट रोजनामचा की कॉपी उपलब्ध कराएं वह गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया को किस अधिकारी द्वारा दिया गया नाम 5- 136/ 18 मुकदमा अपराध में त्वरित ऐसा क्यों क्या अन्य अधिकारी की गहनता जांच की कॉपी आधार विकल्प क्यों सत्यापित कॉपी प्रार्थी- धीरेंद्र कुमार गुप्ता 130/ 577 B2 बाकरगंज कानपुर मो- 95063 97847 कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब -अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता
यह भारत की बात है यह 2020 का हिंदुस्तान है पूछता है भारत जवाब दें कानपुर शहर के एसएसपी महोदय जी
Image
पूछता है भारत ?? जवाब दे प्रशासन के आला अफसर आम जनमानस को ??
Image
कानपुर में गोविंद नगर रीजेंसी हॉस्पिटल करता है मुर्दों का इलाज आला अधिकारी मौन
Image