भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, तैयारियों को देखने लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी


लखनऊ । कांग्रेस एक बार फिर पूरी ताकत से उठ खड़ी होने को तैयार है और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए कमर कस चुकी है। कांग्रेस आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में एक विशाल भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली को सफल बनाने के लिए अब तक की गई तैयारियों का जायजा लेने खुद प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर प्रियंका का स्वागत करने के लिए यूपी कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे। मालूम हो कि रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी मुख्य तौर उत्तर प्रदेश कांग्रेस को सौंपी गई है। यूपी कांग्रेस की नई टीम दिल्ली में होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां करती नजर आ रही है।
प्रियंका गांधी इस दौरान न सिर्फ 2022 के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान संगठन से जुड़ी विभिन्न बैठकें कर संगठन को मजबूत करने के साथ ही योगी सरकार को भी घेरने की रणनीति बनाएंगी। कहा जा रहा है कि इसके साथ ही प्रियंका गांधी दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली के जरिये यूपी कांग्रेस की नई टीम का लिटमस टेस्ट भी करेंगी।
यूपी कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को दिल्ली ले जाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करती नजर आ रही है। जिसके तहत आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस कांफ्रेंस में अजय कुमार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए न सिर्फ दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली से जुड़े पोस्टरों को जारी किया बल्कि भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए यूपी से सर्वाधिक लोगों के दिल्ली पहुंचने का दावा भी किया। मीडिया से मुखातिब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, नौजवान रोजगार को लेकर परेशान, हताश व निराश हैं। इस सरकार में कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को सोनिया गांधी के नेतृत्व में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश वहां सबसे बड़ी भूमिका में मौजूद रहेगा। कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस हाई-कमान ने इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस को यूपी की हर विधानसभा से कम से कम 100 लोगों को लेकर इस रैली में पहुंचने का लक्ष्य तय किया है जिसके चलते प्रदेश मुख्यालय से लगातार हर विधानसभा स्तर तक इस रैली की तैयारियों की निगरानी की जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी बताते हैं कि 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में भारी संख्या में यूपी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस आएगी और देश से बेराजगारी के अंधेरे को दूर करेगी। कांग्रेस आएगी तो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को भी उत्तम प्रदेश बनाएंगे और देश को भी बेहतर बनाएंगे।


Popular posts
बर्रा के रीआईसी इलाकों में  चल रही है  ज्वलनशील फैक्ट्री 
Image
सेवा में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर महानगर सूचना अधिकार अधिनियम - 2005 के अंतर्गत सूचना महोदय 1-दिनांक 25 - 6-2018 को प्रार्थी ने कोई तहरीर मुकदमा दर्ज करने के लिए नहीं दी थी और अगर दी है तो प्रार्थी का प्रार्थना पत्र दिया जाए तथा प्रार्थी द्वारा थाना बाबू पुरवा में 19-6-2018 को रात्रि में तहरीर दी है जिस पर थाने के रजिस्टर में हस्ताक्षर हैं तथा विलंब में मुकदमा दर्ज किया गया कारण या किसी अधिकारी द्वारा जांच कराई गई है तो उसकी कॉपी/ प्रति उपलब्ध कराएं 2- मुकदमा अपराध संख्या 136/ 18 काटे गए पर्चो में उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव की रवानगी रपट और वापसी की जीडीबी रोजनामचा वह दिनांक रवानगी रपट वह वापसी 25- 26 -27 -28 -29 30 की तारीख वर्ष 2018 की प्रति उपलब्ध कराएं 3- 136/ 18 मुकदमा विलंब में क्यों लिखा गया अगर कोई जांच कराई गई हो तो उस की प्रतिलिपि दिया जाए प्रार्थी को किस अधिकारी द्वारा हुई नामावली 4- मुकदमा अपराध संख्या 136/ 18 में लगाए गए गवाह में दूरभाष में या बताया कि केवल आधार कार्ड मांगा गया और दिया गया ऐसा क्यों विवेचक द्वारा आईजीआरएस में मनोरोगी/ मनोवृत्ति की सत्यापन कॉपी लिखने के पहले सुरेंद्र यादव की तारीखों की रवानगी वापसी रपट रोजनामचा की कॉपी उपलब्ध कराएं वह गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया को किस अधिकारी द्वारा दिया गया नाम 5- 136/ 18 मुकदमा अपराध में त्वरित ऐसा क्यों क्या अन्य अधिकारी की गहनता जांच की कॉपी आधार विकल्प क्यों सत्यापित कॉपी प्रार्थी- धीरेंद्र कुमार गुप्ता 130/ 577 B2 बाकरगंज कानपुर मो- 95063 97847 कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब -अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता
यह भारत की बात है यह 2020 का हिंदुस्तान है पूछता है भारत जवाब दें कानपुर शहर के एसएसपी महोदय जी
Image
पूछता है भारत ?? जवाब दे प्रशासन के आला अफसर आम जनमानस को ??
Image
कानपुर में गोविंद नगर रीजेंसी हॉस्पिटल करता है मुर्दों का इलाज आला अधिकारी मौन
Image