लखनऊ । एक ओर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया अनुषासनहीनता के आरोप मंे पार्टी के कई बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं वहीं पार्टी के कई बड़े नेताओं का स्वतः ही मोहभंग हो रहा है। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह तथा पूर्व विधायक टी. राम ने बसपा को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। इनको भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। टी. राम 2012 से 16 तक वाराणसी के अजगरा से विधायक थे। बीते लोकसभा चुनाव में वह जौनपुर के मछली शहर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी थे और सिर्फ 286 वोट से पराजय झेली। मायावती सरकार में प्रदेश के पर्यटन मंत्री रहे विनोद सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गए।
बसपा सरकार में मंत्री रहे विनोद सिंह पूर्व विधायक सहित भाजपा में शामिल