मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर, जहाज छोडकर के कार से आकर देखंे जी.टी.रोड का हाल
सिकंदराराऊ। आप अगर घर से निकले तो सभलकर चले क्यों कि यहां किसी खण्डर से कम नहीं है, यह हाल ही अलीगढ़ से एटा जाने वाले जी.टी.रोड़ का है सडक में दो-दो गहरे गड्ढे किसी वाहन चालक के लिए जान जोखिम से कम नहीं है। अगर वाहन चालक की जरा भी नजर चूकी तो वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकता है। लेकिन सडक परिवहन विभाग की आंखें बंद हैं।
यह अपने देश की जनता का दुर्रभाग्य कहा जाये या फिर नेताओं की लापरवाही की बजह से हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय मार्ग आज विकास के लिए आंसू बहा रहा है। सिकंदराराऊ नगर में तो जी.टी.रोड़ का यह हाल है कि सडक में दो-दो फुट गहरे गड्ढे़ बने हुए हैं। लेकिन यह गड्ढेे़ किसी अधिकारी और सांसद और विधायक को नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि इन गडृढ़ों के कारण आये दिन सड़क हादसे के शिकार हो जाते हैं। गड्ढ़ों के कारण ट्रक और बसों के पलटने और एक्सिल टूट जाते हैं। हैलीकॉप्टर अथवा जहाज से यात्रा करने वाले मुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण अगर इस सडक मार्ग पर कार से आकर देखेगे तो उन्हे खुद पता चग जायेगा कि उनके प्रदेश में राष्ट्रीय मार्ग का क्या हाल है। लेकिन उन्हे कार से आने में शायद ग्लानी महसूस होगी।
जी.टी.रोड. विकास के लिए बहा रहा है आंसू